वायरल पित्ती कितने समय तक रहती है?HealthPlanet

Posted on Thu 1st Dec 2022 : 11:02

एक्यूट पित्ती (Acute hives)

एक्यूट पित्ती (कभी-कभार इसे एक्‍यूट अर्टिकेरिया या एक्‍यूट स्पॉन्टेनियस अर्टिकेरिया) के नाम से जाना जाता है, अचानक से पूरे शरीर पर उभर आती है, और अपने आप ही ठीक हो जाती है।

इस प्रकार की पित्ती को ठीक होने में 24-48 घंटे का समय लगता है, हालांकि कुछ मामलों में गंभीर पित्ती कई हफ्तों तक भी रह सकती है।

आपने नोटिस किया होगा कि कुछ चकत्ते घंटे भर में अपने आप ठीक हो जाते हैं, जबकि कुछ नए चकत्ते किसी और जगह उभर आते हैं। उन्हें देखने पर ऐसा महसूस होता है कि वो पूरे बदन पर गतिशील हैं।

कुछ लोगों को त्वचा की भीतरी सतह
में सूजन महसूस होती है, जो कि आपके शरीर के किसी भी अंग को प्रभावित कर सकते हैं लेकिन यह अक्सर हाथों, होंठो, पैरों, आंखों या जननांगों पर होती है।

अध्ययनों से पता चला है कि 6 में से 1 लोगों को अपने जीवन में कभी न कभी एक्यूट पित्ती की समस्या को झेलना पड़ा। इसके होने के कारणों को जानना मुश्किल है लेकिन यह स्थिति जान के लिए घातक नहीं होती है और घर पर ही इसके लक्षणों को आसानी से प्रबंधित किया जा सकता है।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info